Skip to main content

Panier

Vous profitez des avantages réservés aux VIP !

Article(s) non disponible(s) à la vente
Veuillez vérifier votre panier. Vous pouvez supprimer le ou les articles qui ne sont pas disponibles maintenant ou nous les supprimerons automatiquement au moment du règlement de la commande.
articlesarticle
articlesarticle

Recommandé pour vous

Loading...

eBooks Ouvrages de référence et langues

Si vous aimez les titres Ouvrages de référence et langues, vous allez adorer cette sélection.
Affichage de 1 à 24 sur 625 résultats
Skip side bar filters
  • Vyaktitwa ka Vikas (Hindi Self-help)

    व्यक्तित्व का विकास

    स्वामी विवेकानन्द के सन्देशों में भारत के आध्यात्मिक भण्डार का सारतत्त्व समाहित है जिसे उन्होंने आधुनिक परिप्रेक्ष्य में वैज्ञानिक आधार पर सहज-सरल शब्दों में हमारे समक्ष प्रस्तुत किया है। ये सभी विश्वमानवता के लिए प्रेरणादायी हैं. समाज के सभी वर्ग, सभी धर्म एवँ सभी जातियों के मनुष्यों के लिए समान रूप से उपयोगी है। स्वामीजी की शक्तिशाली प्रोत्साहक वाणी युवकों के मन को जगाने वाली है। आत्मविश्वास एवं ... En savoir plus

    $4.99 CAD

  • Hanuman Baahuk (Hindi Prayer)

    हनुमानबाहुक

    संवत् 1664 विक्रमाब्द के लगभग गोस्वामी तुलसीदासजी की बाहुओं में वात-व्याधि की गहरी पीड़ा उत्पन्न हुई थी और फोड़े-फुंसियों के कारण सारा शरीर वेदना का स्थान-सा बन गया था। औषध, यन्त्र, मन्त्र, त्रोटक आदि अनेक उपाय किये गये, किन्तु घटने के बदले रोग दिनोंदिन बढ़ता ही जाता था। असहनीय कष्टों से हताश होकर अन्त में उसकी निवृत्ति के लिये गोस्वामी तुलसीदासजी ने हनुमान् जी की वन्दना आरम्भ की। अंजनीकुमार की कृपा ... En savoir plus

    Gratuit

  • Gunahon Ka Devta (Hindi Novel)

    गुनाहों का देवता (उपन्यास)

    धर्मवीर भारती के इस उपन्यास का प्रकाशन और इसके प्रति पाठकों का अटूट सम्मोहन हिन्दी साहित्य-जगत् की एक बड़ी उपलब्धि बन गये हैं। दरअसल, यह उपन्यास हमारे समय में भारतीय भाषाओं की सबसे अधिक बिकने वाली लोकप्रिय साहित्यिक पुस्तकों में पहली पंक्ति में है। लाखों-लाख पाठकों के लिए प्रिय इस अनूठे उपन्यास की माँग आज भी वैसी ही बनी हुई है जैसी कि उसके प्रकाशन के प्रारम्भिक वर्षों में थी।और इस सबका बड़ा कारण श ... En savoir plus

    $6.99 CAD

  • Meri Kahaniyan-Khushwant Singh (Hindi Stories)

    मेरी कहानियाँ-खुशवन्त सिंह

    कौन कहता है कि कहानी का अंत हो चुका है? भारत में तो अभी-अभी इसका पुनर्जन्म हुआ है और साहित्यिक पंडितों के अनुसार इसकी जन्मपत्री में लिखा है कि इसकी उम्र बहुत लंबी और समृद्ध होगी। अन्य अनेक विकासशील देशों की तरह भारत में भी कागज की उपलब्धता और प्रिटिंग की तकनीक शुरू होने से पहले साहित्य की दो ही विधाएँ प्रचलित थींएक कविता और दूसरी लोक-नाट्य। इन दोनों विधाओं का माध्यम अलिखित था। रचनाओं को कंठस्थ कर ... En savoir plus

    $6.99 CAD

  • Suraj Ka Satvan Ghoda (Hindi Novel)

    सूरज का सातवाँ घोड़ा (उपन्यास)

    सूरज का सातवाँ घोड़ा, एक कहानी में अनेक कहानियाँ नहीं, अनेक कहानियों में एक कहानी है। वह एक पूरे समाज का चित्र और आलोचन है; और जैसे उस समाज की अनंत शक्तियाँ परस्पर-संबद्ध, परस्पर आश्रित और परस्पर संभूत हैं, वैसे ही उसकी कहानियाँ भी। प्राचीन चित्रों में जैसे एक ही फलक पर परस्पर कई घटनाओं का चित्रण करके उसकी वर्णनात्मकता को संपूर्ण बनाया जाता है, उसमें एक घटना-चित्र की स्थिरता के बदले एक घटनाक्रम की ... En savoir plus

    $6.99 CAD

  • Rashmirathi (Hindi Epic)

    रश्मिरथी

    रश्मिरथी का अर्थ होता है वह व्यक्ति, जिसका रथ रश्मि अर्थात सूर्य की किरणों का हो। इस काव्य में रश्मिरथी नाम कर्ण का है क्योंकि उसका चरित्र सूर्य के समान प्रकाशमान है कर्ण महाभारत महाकाव्य का अत्यन्त यशस्वी पात्र है। उसका जन्म पाण्डवों की माता कुन्ती के गर्भ से उस समय हुआ जब कुन्ती अविवाहिता थीं, अतएव, कुन्ती ने लोकलज्जा से बचने के लिए, अपने नवजात शिशु को एक मंजूषा में बन्द करके नदी में बहा दिया। ... En savoir plus

    $6.99 CAD

  • Mera Jivan Tatha Dhyeya (Hindi Self-help)

    मेरा जीवन तथा ध्येय

    मेरा जीवन तथा ध्येय नामक यह भाषण स्वामी विवेका नन्द ने 27 जनवरी 1900 ई0 में पासाडेना, कैलीफोर्निया के शेक्सपियर क्लब में दिया था। इसमें दुःखी मानवों की वेदना से विह्वल उस महात्मा का बोलता हुआ चित्र है। इसमें प्रस्तुत है उसका उपचार जिसके आधार पर वे मातृभूमि को पुनः अतीत यश पर ले जाना चाहते थे। यही एक मात्र ऐसा अवसर था, जब उन्होंने जनता के समक्ष अपने जी की जलन रखी, अपने आन्तरिक संघर्ष और वेदना को उघ ... En savoir plus

    $1.99 CAD

  • Panchtantra (Hindi Stories)

    पंचतंत्र

    भारतीय साहित्य की नीति और लोक कथाओं का विश्व में एक विशिष्ट स्थान है। इन लोकनीति कथाओं के स्रोत हैं, संस्कृत साहित्य की अमर कृतियां - पंचतंत्र एवं हितोपदेश। पंचतंत्र के रचयिता श्री विष्णु शर्मा ने अनेक पशु-पक्षियों को माध्यम बनाकर नीति की कथाएं कही हैं। वे कथाएं और उनके बीच में आयी हुई सूक्तियां आज के इस आपा-धापी के युग में निश्चय ही मानव के लिए उपयोगी हैं। बालकों के लिए ही नहीं वयस्क एवं प्रौढ़ व ... En savoir plus

    $2.99 CAD

  • Kati Patang (Hindi Novel)

    कटी पतंग

    कटी पतंग' बड़ी ही विचित्र और नाजुक परिस्थितियों में घिरी एक सुन्दर युवती की कहानी है, जिसके बारे में स्वयं लेखक का कहना है कि इसे एक बार शुरू करके आप समाप्त किये बिना नहीं रह सकते! इसी उपन्यास पर मशहूर हिन्दी फिल्म 'कटी पतंग' बनी है। ... En savoir plus

    $6.99 CAD

  • Veer Balikayen (Hindi Stories)

    वीर बालिकाएँ

    गीता प्रेस से प्रकाशित 'कल्याण' के 'बालक-अंक' में प्रकाशित 17 वीर बालिकाओं के चरित्र इस पुस्तक में प्रस्तुत कर रहे हैं। ये चरित्र अपूर्व आत्मत्याग तथा बलिदान के सजीव चित्र हैं। आशा है इन्हें पढ़कर बच्चों एवं बड़ों में बलिदान और त्याग की भावना जाग्रत होगी। -हनुमान प्रसाद पोद्दार ... En savoir plus

    $4.99 CAD

  • Bodh Kathayen (Hindi Wisdom Stories)

    बोध कथाएं

    विनोबा भावे एक महान विचारक, लेखक और विद्वान थे जिन्होंने ना जाने कितने लेख लिखने के साथ-साथ संस्कृत भाषा को आम जन मानस के लिए सहज बनाने का भी सफल प्रयास किया. विनोबा भावे एक बहुभाषी व्यक्ति थे. उन्हें लगभग सभी भारतीय भाषाओं (कन्नड़, हिंदी, उर्दू, मराठी, संस्कृत) का ज्ञान था. वह एक उत्कृष्ट वक्ता और समाज सुधारक भी थे। आमजनों के लिए वे ज्ञानपरक कथाएं भी कहते रहते थे। उन्हीं में से कुछ बोध कथाएं इसपुस ... En savoir plus

    $1.99 CAD

  • Urmila (Hindi Epic)

    उर्मिला (खण्ड-काव्य)

    लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के विरह वेदना का काव्यात्मक वर्णन इस पुस्तक में मैथिलीशरण जी ने किया है ... En savoir plus

    $1.99 CAD

  • Pavhari Baba (Hindi biography)

    पवहारी बाबा

    पवहारी बाबा के प्रति स्वामी जी की बड़ी श्रद्धा और निष्ठा थी। इन महात्मा का जीवन कितना उच्च तथा उनकी आध्यात्मिक साधनाएँ कितनी महान् थीं इसका संक्षिप्त विवरण हमें इस पुस्तक से प्राप्त होगा। हम कह सकते हैं कि उनके जीवन काल की समस्त घटनाएँ हमारे लिए स्कूर्तिदायी एवं पथप्रदर्शक हैं। हमें विश्वास है कि इस पुस्तक से पाठकों को धार्मिक क्षेत्र में स्फूर्ति एवं प्रोत्साहन प्राप्त होगा। ... En savoir plus

    $1.99 CAD

  • Chitralekha

    चित्रलेखा

    चित्रलेखा न केवल भगवतीचरण वर्मा को एक उपन्यासकार के रूप में प्रतिष्ठा दिलाने वाला पहला उपन्यास है बल्कि हिन्दी के उन विरले उपन्यासों में भी गणनीय है, जिनकी लोकप्रियता बराबर काल की सीमा को लाँघती रही है। चित्रलेखा की कथा पाप और पुण्य की समस्या पर आधारित है- पाप क्या है? उसका निवास कहाँ है? - इन प्रश्नों का उत्तर खोजने के लिए महाप्रभु रत्नांबर के दो शिष्य, श्वेतांक और विशालदेव, क्रमश: सामंत बीजगुप्त ... En savoir plus

    $6.99 CAD

  • Mulla Nasiruddin Ke Karname (Hindi Stories)

    मुल्ला नसीरुद्दीन के कारनामे

    मुल्ला नसीरूद्दीन न केवल हँसोड़ थे, बल्कि वह अच्छे हकीम भी थे और सामान्य लोगों के सुख-दुःख में सदा भागीदार भी बनते थे, इसलिए वह अत्यन्त लोकप्रिय हुये। ऐसे समझदार आदमी ने अपनी सवारी को चुना था, एक गधा। वह अपने गधे को प्यार भी खूब करता था और गधा भी इतना समझदार था कि मुल्ला के हर इशारे को भाँप लेता था। सभी लोग उस गधे की प्रशंसा के पुल बाँधते रहते थे। ... En savoir plus

    $6.99 CAD

  • Antim Sandesh (Hindi Novel)

    अंतिम संदेश (उपन्यास)

    अंतर्राष्ट्रीय खयाति के जिन चिन्तकों ने हमारे देश में असामान्य लोकप्रियता प्राप्त की है, उसमें खलील जिब्रान का नाम अग्रणी है। उनकी लेखनी अत्यंत शक्तिशाली थी। वह मात्र गद्य लेखक ही नहीं थे, उच्चकोटि के कवि और चित्रकार भी थे। जिब्रान ने काफी लिखा है। उनकी प्रत्येक पुस्तक, चाहे वह कहानियों का संग्रह हो या निबंधों का संकलन पाठकों को एक नये लोक में ले जाती है, जहां मानवीय संवेदनाओं का सागर हिलोरें लेता ... En savoir plus

    $6.99 CAD

  • Mulla Nasiruddin Ke Chutkule (Hindi Jokes)

    मुल्ला नसीरुद्दीन के चुटकुले

    मुल्ला नसीरूद्दीन न केवल विनोदी व्यक्ति थे, बल्कि वह अच्छे हकीम भी थे और सामान्य लोगों के सुख-दुःख में सदा भागीदार भी बनते थे, इसलिए वह अत्यन्त लोकप्रिय हुये। ऐसे समझदार आदमी ने अपनी सवारी को चुना था, एक गधा। वह अपने गधे को प्यार भी खूब करता था और गधा भी इतना समझदार था कि मुल्ला के हर इशारे को भाँप लेता था। सभी लोग उस गधे की प्रशंसा के पुल बाँधते रहते थे। ... En savoir plus

    $1.99 CAD

  • Urvashi (Hindi Epic)

    उर्वशी

    केशी राक्षस से संत्रस्त उर्वशी अप्सरा का राजा पुरूरवा उद्धार करता है। वे एक दूसरे पर आकर्षित हैं। उर्वशी राजा के प्रणय पर मंत्रमुग्ध है। विदूषक माणवक की त्रुटी से उर्वशी का एक विशिष्ट 'प्रणयपत्र' देवी औशीनरी को हस्तगत हो जाता है। राजा उससे डाँट खा कर उसका कोप शांत करता है। उधर ..... इन्द्रसभा में आचार्य भरतमुनि द्वारा निर्देशित एक विशेष नाटक में उर्वशी 'पुरुषोत्तम विष्णु' के स्थान पर 'पुरूरवा' नाम ... En savoir plus

    $6.99 CAD

  • Srimadbhagwadgita (Hindi Prayer)

    श्रीमद्भगवद्गीता

    श्रीमद्भगवद्गीता' आनन्दचिदघन, षडैश्वर्यपूर्ण, चराचरवन्दित, परमपुरुषोत्तम साक्षात् भगवान् श्रीकृष्ण की दिव्य वाणी है। यह अनन्त रहस्यों से पूर्ण है। परम दयामय भगवान् श्रीकृष्ण की कृपा से ही किसी अंश में इसका रहस्य समझ में आ सकता है। जो पुरुष परम श्रद्धा और प्रेममयी विशुद्ध भक्ति से अपने हृदय को भरकर भगवद्गीता का मनन करते हैं, वे ही भगवत्कृपा का प्रत्यक्ष अनुभव करके गीता के स्वरूप की किसी अंश में झा ... En savoir plus

    $6.99 CAD

  • Nadi Ke Dweep (Hindi Novel)

    नदी के द्वीप

    नदी के द्वीप' व्यक्ति-चरित्र का उपन्यास है। इस से इतर कुछ वह क्यों नहीं है, इसका मैं क्या उत्तर दूँ? और दूँ ही, तो वह मान्य ही होगा ऐसा कोई आश्वासन तो नहीं है। व्यक्ति अपने सामाजिक संस्कारों का पुंज भी है, प्रतिबिम्ब भी, पुतला भी; इसी तरह वह अपनी जैविक परम्पराओं का भी प्रतिबिम्ब और पुतला है-'जैविक' सामाजिक के विरोध में नहीं, उससे अधिक पुराने और व्यापक और लम्बे संस्कारों को ध्यान में रखते हुए। फिर ... En savoir plus

    $6.99 CAD

  • Man Ki Shaktiyan (Hindi Self-help)

    मन की शक्तियाँ

    मन की शक्तियाँ सचमुच बड़ी ही आश्चर्यजनक हैं। स्वामी विवेकानन्दजी ने इस पुस्तक में इन शक्तियों की बड़ी अधिकारपूर्ण रीति से विवेचना की है तथा उन्हें प्राप्त करने के साधन भी बताए हैं। ... En savoir plus

    $1.99 CAD

  • Prerak Kahania (Hindi Stories)

    प्रेरक कहानियाँ

    कन्हैयालाल जी ने सभी आयु के पाठकों हेतु प्रेरणादायक कहानियों को प्रस्तुत किया है। सभी कहानियां स्वस्थ मनोरंजन करने के साथ ही कुछ न कुछ शिक्षा भी देती हैं। ... En savoir plus

    $2.99 CAD

  • Meri Kahaniyan-Shrilal Shukla (Hindi Stories)

    मेरी कहानियाँ-श्रीलाल शुक्ल

    हिन्दी साहित्य के शिखर रचनाकार श्रीलाल शुक्ल की कहानियों का यह संग्रह एक अप्रतिम लेखक के अपने सामाजिक यथार्थ पर अचूक पकड़ और उसे बयान करने की उसकी अद्भुत कला का साक्ष्य है। इसकी कहानियाँ हिन्दी कहानी की रुढ़ियों, फार्मूलों, रवायतों से दूर खड़ी हैं और रचना के संसार में नई निर्मितयाँ तैयार कर रही हैं। संग्रह की कहानियाँ तीक्ष्ण अन्वीक्षण क्षमता से सम्पवन्य होकर भारतीय समाज की गहन मीमांसा करती हैं। ... En savoir plus

    $6.99 CAD

  • Premchand Ki Kahaniyan-25

    प्रेमचन्द की कहानियाँ-25

    Collections Livre 25 - Premchand Stories
    मुंशी प्रेमचन्द एक व्यक्ति तो थे ही, एक समाज भी थे, एक देश भी थे। व्यक्ति समाज और देश तीनों उनके हृदय में थे। उन्होंने बड़ी गहराई के साथ तीनों की समस्याओं का अध्ययन किया था। प्रेमचन्द हर व्यक्ति की, पूरे समाज की और देश की समस्याओं को सुलझाना चाहते थे, पर हिंसा से नहीं, विद्रोह से नहीं, अशक्ति से नहीं और अनेकता से भी नहीं। वे समस्या को सुलझाना चाहते थे प्रेम से, अहिंसा से, शान्ति से, सौहार्द से, ... En savoir plus

    $4.99 CAD